Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बम्हनी बंजर में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

मंडला, 23 अक्टूबर 2026

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरण में 22 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नगर परिषद बम्हनी बंजर के संयुक्त दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान नीलम कॉफी हाउस से रसमलाई एवं सेव, अग्रवाल स्वीट्स एंड भोजनालय से खोवा तथा मेसर्स राखी अग्रवाल मिल्क प्रोडक्ट एंड डेली नीड्स से छेना के नमूने लिए गए।

निरीक्षण में खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं साफ-सफाई में कमियां पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नीलम कॉफी हाउस एवं अग्रवाल स्वीट्स एंड भोजनालय को सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। वहीं, नगर परिषद द्वारा नीलम कॉफी हाउस पर 1 हजार रुपये, अग्रवाल भोजनालय पर 1 हजार रुपये तथा गुंजन स्वीट्स पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ के तहत् 18 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, की आर्थिक सहायता

Reva India News

कृषक अध्ययन भ्रमण दल को रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment