Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्यौहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिठाई और रेस्टोरेंट से लिए नमूने

मंडला, 25 अक्टूबर 2026

आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। 24 अक्टूबर 2026 को घुघरी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

घुघरी बस स्टैंड स्थित आनंद अग्रवाल स्वीट्स से पनीर, खोवा और पेड़ा तथा प्रांजल स्वीट्स से मगज लड्डू और मिल्क केक के नमूने लिए गए। भानुमति दूध डेयरी में साफ-सफाई की कमी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि स्पष्ट नहीं मिलने पर करीब 3 हजार रुपये कीमत की बोतलें मौके पर नष्ट कराई गईं। स्नेह दूध डेयरी का भी निरीक्षण किया गया।

वहीं, महाराजपुर स्थित किंगफिशर वाटर पार्क के रेस्टोरेंट से ग्रेवी और अंडा बिरयानी के नमूने लिए गए। निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के लिए संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

*एसपी मंडला द्वारा थाना घुघरी का आकस्मिक निरीक्षण*

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

2 सप्ताह में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सकते हैं दावा/आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment