Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम जारी 12 नवंबर को होगा प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

मंडला, 28 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 तक, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को, दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक तथा उनके निराकरण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सूचना प्रेषित की गई है। प्रशासन ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट को सक्रिय करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की है।

वर्तमान में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया के साथ एएसडीआर सूची का सत्यापन किया जा रहा है। किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होने अथवा त्रुटिवश विलोपित होने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भरवाया जा सकता है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बीएलए की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Related posts

मंडला जिले में अब तक 1041.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Reva India News

1 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

मेहनत और प्रतिभा की नई मिसाल राष्ट्रपति भवन तक पहुँची ग्रामीण अंचल की बेटी पीहू परस्ते

Reva India News

Leave a Comment