Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितताओं पर हुई कार्रवाई  

मंडला, 30 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 एवं 29 अक्टूबर को नैनपुर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मिठाई दुकानों, दूध डेयरियों एवं होटलों में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच कर नमूने लिए गए। 28 अक्टूबर को माधव फ्रेश जलपान गृह, जय हिंद दूध डेयरी, गायत्री दूध डेयरी, गुप्ता स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स एवं मधुराम स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।

29 अक्टूबर को बस स्टैंड स्थित खंडेलवाल होटल में स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा नगर पालिका द्वारा 2 हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। इसी दिन खंडेलवाल होटल, प्रेम लस्सी सेंटर, अरिहंत स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स एवं कल्याण होटल से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। तीन प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र भी जारी किए गए। इसके अतिरिक्त घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने मुंबई बड़ा पाव सेंटर से एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया। प्रशासन द्वारा खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता एवं निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में इस तरह की जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

आबकारी विभाग में वाहन के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

शांति समिति की बैठक 15 को

Reva India News

पहले सेमीफइनल में बालाघाट और मंडला की होगी भिड़ंत दूसरे सेमीफइनल में जबलपुर का छिंदवाड़ा से होगा मुकाबला दक्षिण क्षेत्र जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल आज

Reva India News

Leave a Comment