Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध 8 प्रकरण दर्ज 30 नग विदेशी मदिरा, 72 लीटर कच्ची मदिरा एवं 770 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 91 हजार 850 रुपये की सामग्री बरामद

मंडला, 4 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में 3 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग द्वारा मंडला शहर सहित कटरा, बर्राटोला, नैनपुर एवं बिछिया क्षेत्र में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मंडला शहर के रामबाग स्थित नर्मदा कछार के किनारे अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई। वहीं कटरा एवं बर्राटोला सहित नैनपुर एवं बिछिया क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कार्रवाई में 30 नग विदेशी मदिरा (गोवा), 72 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची मदिरा तथा 770 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 91 हजार 850 रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक, वृत्त प्रभारी एवं आबकारी अमले की सहभागिता रही। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जून 2023

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 सितम्बर 2022

Reva India News

युवाओं के लिए स्थापित राज्य स्तरीय सम्मानों के प्रस्ताव भेजें

Reva India News

Leave a Comment