मंडला, 6 नवम्बर 2026
जिले में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यालय कलेक्टर, मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी अधिकारी एवं डीईजीएम, मंडला श्री शैलेन्द्र यादव को आगामी आदेश तक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के अनुमोदन उपरांत की गई है। नोडल अधिकारी जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के सुचारू संचालन, प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन से कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालयों में शासकीय कार्यों के त्वरित निष्पादन, पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली में दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।
