Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धनतेरस पर मंत्री श्रीमती उइके की सराहनीय पहल मंडला के स्थानीय कलाकारों से खरीदे मिट्टी के दीये और पूजन सामग्री

                     दीपावली और धनतेरस के पावन पर्व पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने मंडला जिले के स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय पहल की है। मंत्री श्रीमती उइके ने रेडक्रॉस के समीप सजने वाले स्थानीय बाजार पहुंचकर जिले के कलाकारों द्वारा तैयार की गई पूजन सामग्री की खरीदारी की और छोटे दुकानदारों व हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया।
बाजार भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने मंडला के स्थानीय कलाकारों  द्वारा बेहद आकर्षक ढंग से बनाए गए मिट्टी के दीये, रंगोली, पारंपरिक झाड़ू, भगवान श्री धन्वंतरि व माता लक्ष्मी जी की तस्वीरें और फूल-माला सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदी।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने मंडला जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल के संकल्प को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में स्थानीय कलाकारों, कुम्हारों और स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीयों और अन्य स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। नागरिकों की यह छोटी सी पहल हमारे स्थानीय परिवारों के घरों को भी खुशियों से रोशन करेगी और उनकी आजीविका को सुदृढ़ आधार प्रदान करेगी।

Related posts

कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों और जरूरतमंदों को कंबल बांटे

Reva India News

कलेक्टर ने की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

12 से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

Reva India News

Leave a Comment