मंडला, 13 नवम्बर 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी घटक अंतर्गत नगरपालिका परिषद मंडला द्वारा सर्वेक्षण, सत्यापन एवं जांच की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जांच के उपरांत 54 आवेदकों को प्राथमिक रूप से पात्रता की श्रेणी में पाया गया है।
नगरपालिका परिषद द्वारा इस संबंध में आम सूचना जारी कर सूची पर आपत्ति आमंत्रित की गई है। किसी भी नागरिक अथवा व्यक्ति को सूची के संबंध में आपत्ति होने पर विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित लिखित आपत्ति नगरपालिका कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।
