Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 नवंबर को मंडला में युवा संगम-रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

मंडला, 19 नवम्बर 2026

जिले के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन की युवा संगम रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, मंडला द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेला 28 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक पी.एम. श्री महाविद्यालय (आर.डी. कॉलेज) मंडला में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता एवं वेतनमान कंपनी की आवश्यकतानुसार निर्धारित रहेगा। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड तथा जीवित रोजगार पंजीयन साथ लाना होगा।

रोजगार मेले में वर्धमान यार्न्स प्रा.लि. मंडीदीप, एसआईएस अनुपपुर, सीआईआई स्किल्स फॉर होटल ताज, हीरो, मारुति एवं बजाज कंपनी, शीला फोम लि., मुंद्रा सोलर (अडानी ग्रुप), वोल्वो आईचर कॉमर्सियल, कुलोदय टेक्नोपैक्ट प्रा.लि., विनायक इंजीनियरिंग सर्विसेज, समृद्धि केबल, नीलांबरा बेवरेजेस, भूमिजा स्टील तथा आमधन ई पीवीटी लिमिटेड इंदौर सहित अन्य कम्पनियाँ सहभागिता करेंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडला के दूरभाष क्रमांक 7999651705, 9425417235 एवं 8251804873 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीयन के लिए निर्धारित पोर्टल https://itirojgar.vercel.app/r पर पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related posts

वर्ष 2023-24 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के 247 प्रकरण दर्ज

Reva India News

1 से 7 अगस्त तक होगा विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

Reva India News

विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए जिले के 9 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment