Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रीमद्भागवत कथा का समापन उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब

मण्डला। जिले के नैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पिंडरई में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा भक्ति और उत्साह के वातावरण में समापन हुआ। 12 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और धर्मलाभ अर्जित किया। कथा के समापन अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले दानदाताओं प्रतिनिधियों और पत्रकारों का सम्मान किया गया। उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया ग्राम पिंडरई में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचक पं. विपिन बिहारी जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म भक्ति सदाचार और जीवन मूल्यों का संदेश दिया। सात दिनों तक चले आयोजन में कलश यात्रा से लेकर कुंती स्तुति सती चरित्र प्रहलाद चरित्र, कृष्ण बाललीला, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों का वर्णन किया गया।

कथा के दौरान श्रृद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक भाव में सराबोर रहे आयोजन के अंतिम दिन हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। भंडारे में श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई आयोजकों ने सभी सहयोगियों श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सफल होते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी मिला सात दिवसीय आयोजन के समापन पर श्रृद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्य यजमान जितेन्द्र सिंह राजपूत उपसंरपच ग्राम पंचायत पिंडरई, पूनम जितेन्द्र सिंह राजूपत सभापति निर्माण एवं संकर्म समिति नैनपुर रहे वहीं सर्वधर्म स्थाई प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत पिंडरई के धर्मप्रेमियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुये इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सम्पन्न कराया इस आयोजन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुये।

Related posts

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 27 को होगा

Reva India News

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत की गई गतिविधियों का समापन उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

Reva India News

160 लीटर कच्ची शराब जब्त आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment