Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप गुड गवर्नेंस कार्यक्रम में मोहनिया पटपरा के चार युवाओं का चयन

मंडला, 20 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप गुड गवर्नेंस कार्यक्रम के अंतर्गत 4 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मंडला में चयन हेतु साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न हुई। औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा से कार्यक्रम के लिए कुल पाँच युवाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। साक्षात्कार उपरांत इनमें से चार युवाओं का चयन किया गया।

चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुशासन के विभिन्न आयामों तथा शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया से संबंधित व्यावहारिक जानकारी एवं अनुभव प्राप्त होगा।

Related posts

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

बिछिया (न.पा.) को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 90.61 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से बदली किस्मत: चैनसिंह भांडे बने आत्मनिर्भर, डेयरी व्यवसाय से मिली नई पहचान

Reva India News

Leave a Comment