Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम खटिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

मंडला, 20 नवम्बर 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्री कमल जोशी के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री हेमराज सनोडिया के निर्देशन में ‘‘न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026’’ के अंतर्गत ग्राम खटिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री हेमराज सनोडिया ने ग्रामीणों एवं श्रमिकों को नालसा की विभिन्न योजनाओं, विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, मौलिक अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह के अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। आर्थिक स्थिति, अशिक्षा अथवा अज्ञानता के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी।

श्रम अधिकारी श्री राजेश मिश्रा ने असंगठित श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना सहित श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र श्रमिक 18 से 40 वर्ष की आयु में योजना से जुड़कर 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने डिजिटल लेबर चौक योजना के संबंध में भी जानकारी दी, जिसके माध्यम से श्रमिक एवं नियोक्ता पंजीयन कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा खटिया के शाखा प्रबंधक ने कान्हा टाइगर रिजर्व में कार्यरत श्रमिकों के लिए बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दुर्घटना बीमा एवं पेंशन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों से बैंक में वेतन खाता संचालित करने का आग्रह किया।

एसडीओ कान्हा टाइगर रिजर्व श्री आशीष पाण्डेय ने वन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं श्रमिकों के हित में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्रामीणजन एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Related posts

गर्मी और लू से बचने बरतें सावधानी

Reva India News

सलवाह में भू माफिया ने किया कब्जा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर कार्यवाही न होने पर भू माफियाओं के हौसले बुलंद

Reva India News

दिव्यांगजनों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने सम्मिलित प्रयास आवश्यक – हर्षिका सिंह निःशक्त बालिकाओं के लिए जीवन कौशल कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment