Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम चयन सूची जारी

मंडला, 22 नवम्बर 2026

जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति के लिए एम.पी. ऑनलाइन चयन पोर्टल पर अंतिम चयन सूची प्रकाशित कर दी गई है। अनंतिम सूची के विरुद्ध प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय समिति द्वारा निराकरण करने के बाद द्वितीय फेस-2025 में शेष तथा प्रथम फेस-2026 की अंतिम सूची जारी की गई है। अंतिम सूची जारी होने के दो दिवस के भीतर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

अंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख से 10 दिवस के भीतर प्रथम अपील कलेक्टर न्यायालय में की जा सकेगी। वहीं प्रथम अपील के निराकरण से असंतुष्ट अभ्यर्थी 10 दिवस के भीतर संभागायुक्त न्यायालय में द्वितीय अपील कर सकेंगे।

Related posts

प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

रोजगार संबंधी प्रशिक्षण हेतु ऑनलाईन आवेदन 15 अगस्त तक लिए जाएंगे

Reva India News

अग्रिम कुमार भा.प्र.से. को एसडीएम घुघरी का प्रभार

Reva India News

Leave a Comment