Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई प्रबंधन के लिए बेलर मशीन का प्रदर्शन, किसानों को बताए लाभ

मंडला, 25 नवम्बर 2026

विकासखंड नैनपुर में 24 नवंबर को बेलर मशीन के दो प्रदर्शन आयोजित किए गए। प्रथम प्रदर्शन ग्राम बिजेगांव में कृषक रूपलाल साहू के धान के खेत में तथा द्वितीय प्रदर्शन ग्राम समनापुर में कृषक रवीन्द्र ठाकुर के मक्का के खेत में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बेलर मशीन से धान की नरवाई एवं मक्का के डंठलों के बंडल बनाकर किसानों को इसकी उपयोगिता बताई गई। अधिकारियों ने बताया कि बेलर मशीन के उपयोग से नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण सुरक्षित रहता है। साथ ही तैयार बंडलों का उपयोग पशु चारे के रूप में अथवा बिक्री कर किसान अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक कृषि यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने बेलर मशीन के उपयोग में रुचि दिखाई।

Related posts

जनसुनवाई में पहुंचे 110 आवेदक, सीईओ जिला पंचायत ने दिए निराकरण के निर्देश

Reva India News

मवई को हेंडलूम क्लस्टर के रूप में विकसित करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं में आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment