Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संदीपनी विद्यालय मोहगाँव में बाल विवाह एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता सत्र

मंडला, 26 नवम्बर 2026

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहगाँव स्थित संदीपनी विद्यालय में वन स्टॉप सेंटर द्वारा विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल अधिकार एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की एवं 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है तथा बाल विवाह में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं आपात स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन की जानकारी दी। सत्र के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं कुमारी राधिका साहू एवं कुमारी राशि खैरवार को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री जैन सिंह धुर्वे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

शासकीय कार्यालयों में 5 दिवस कार्य अब 31 तक प्रभावशील  

Reva India News

*भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जन्म जयंती पर विकास खण्ड स्तरीय संगोष्ठी संपन्न*  *जनजातीय_गौरव_दिवस_कार्यक्रम_विकास खंड मंडला जिला मंडला*     *भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का दिवस है जनजातीय गौरव दिवस

Reva India News

Leave a Comment