Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई प्रबंधन की मल्चर तकनीक का ग्रामीण युवाओं को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

मंडला, 26 नवम्बर 2026

आत्मा योजना अंतर्गत संचालित ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण युवाओं को नरवाई प्रबंधन एवं फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान मल्चर कृषि यंत्र का व्यावहारिक प्रदर्शन कर युवाओं को इसके उपयोग एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

कृषि विशेषज्ञों ने खेत में मल्चर मशीन का संचालन कर बताया कि फसल अवशेषों को बारीक काटकर खेत में ही मिट्टी में मिलाया जा सकता है। इससे नरवाई जलाने की आवश्यकता कम होती है तथा मृदा की उर्वरता बनाए रखने में सहायता मिलती है। युवाओं को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उप परियोजना संचालक आत्मा अंजु कोडापे, कृषि यंत्री शोभित थावरे, कृषि वैज्ञानिक भावना मरावी, दीपाली वाजपेयी, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक मोहित गोल्हानी, रामकुमारी हनुमत, वैज्ञानिक के.के. राणा, आर.पी. अहिरवार एवं केतकी धूमकेती उपस्थित रहे।

Related posts

रक्तवीरो का जगह जगह हुआ स्वागत शहरों की गलियों में* 

Reva India News

औद्योगिक निवेश बढ़ाने निवेशकों से सतत संपर्क करें – कलेक्टर जिला लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड बैठक आयोजित

Reva India News

जिले में अब तक 1041.3 मिमी वर्षा

Reva India News

Leave a Comment