Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय आयुष सोसाइटी की बैठक संपन्न दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट से मिलेंगी आयुष चिकित्सा सेवाएं

मंडला, 26 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयुष सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री धोटे ने सिकल सेल एनीमिया, सामान्य एनीमिया एवं कुपोषण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गम एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से आयुष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने को कहा। बैठक में जिले में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने तथा आयुष पद्धति को स्वास्थ्य सेवाओं की मुख्यधारा से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. अर्चना मरावी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रोहित बड़कुल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 अगस्त 2022

Reva India News

श्री शाश्वत सिंह मीना ने संभाला जिला पंचायत सीईओ का पदभार

Reva India News

28 नवंबर को आरडी कॉलेज, बड़ी खैरी में होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन सीईओ जिला पंचायत ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment