Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत केहरपुर में संविधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, दिलाई गई शपथ

मंडला, 26 नवम्बर 2026

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत केहरपुर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मंडला के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान लोकतंत्र, कानून के शासन और नागरिक अधिकारों की आधारशिला है।

ग्राम पंचायत सरपंच श्री सतवंत सिंह उलारी ने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मर्यादाओं को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। शासकीय एकीकृत हाई स्कूल केहरपुर के प्राचार्य श्री धनीराम मारावी ने उपस्थितजनों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव श्री संतोष ठाकुर, बीना शुक्ला, सरस्वती सिगोतिया, रागनी जायसवाल, मतेश्वर तिवारी, कृष्ण कुमार कसार, अशोक कुमार अरसिया, कामता प्रसाद पन्द्रो सहित विद्यालयीन स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मानवता की मिसाल: डॉ. राहुल झरिया ने रक्तदान कर गंभीर मरीज को दिया जीवनदान

Reva India News

मण्डला पुलिस का तीन दिवसीय निरीक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment