Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर ज्ञानालय कार्यक्रम हुए आयोजित

मण्डला 11 नवम्बर 2020

जिला प्रशासन की अभिनव पहल के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ज्ञानालय कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पढ़ी-लिखी महिलाओं द्वारा गांव की निरक्षर महिलाओं को अक्षरज्ञान के साथ-साथ सामान्य बैंकिंग कार्यों की जानकारी दी जा रही है। 11 नवम्बर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत परिसर में गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा निरक्षर महिलाओं को उनका नाम लिखना, गिनती तथा सामान्य बैकिंग जैसे- एटीएम संचालन, पैसे जमा करना व निकालना आदि कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आमानाला आंगनवाड़ी केन्द्र में निरक्षर महिलाओं के साथ अक्षरज्ञान संबंधी चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को अक्षरज्ञान का महत्व एवं आगे बढ़ने के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर निरक्षर से साक्षर बन रही महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा नाम लिखने, सामान्य गिनती एवं बैकिंग संबंधी जानकारी के बारे में बताया।

Related posts

हार-जीत खेल का हिस्सा, खेलों में सहभागिता आवश्यक: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Reva India News

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रिप स्थापना तथा स्प्रिंकलर पर मिलेगा अनुदान

Reva India News

दंडात्मक से न्याय-उन्मुख दृष्टिकोण में बदलाव के संकेत हैं नए कानून न्याय प्रणाली में परिवर्तनकारी कदम

Reva India News

Leave a Comment