Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी

मण्डला 25 नवम्बर 2020

जिला योजना भवन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम अनुसार जिले की नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निःशुल्क मतदाता सूची की सीडी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति 2 रूपये प्रति पृष्ठ एवं 100 रूपये सीडी के अनुसार मतदाता सूची प्राप्त कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा संपन्न की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दावे आपत्तियों के लिए 25 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक की समयावधि निर्धारित है। इसी प्रकार 7 जनवरी 2021 तक दावे आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभावार मतदान केन्द्रों की जानकारी दी। इसी प्रकार उन्होंने राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलओ की पार्टीवार एवं विधानसभावार जानकारी भी दी। श्रीमती सिंह ने प्रारूप प्रकाषन के दौरान जिले की तीनों विधानसभाओं की आंकड़ेवार जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसम्बर एवं 13 दिसम्बर तथा 19 दिसम्बर एवं 20 दिसम्बर को प्रत्येक मतदान केन्द्रों में विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, एसडीएम मंडला प्रथम कौशिक, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जिले की इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कक्षा 6वीं के लिए 31 अगस्त तथा कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए 23 सितंबर

Reva India News

मंडला में 1 अप्रैल को ड्रोन व फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध

Reva India News

विष्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर वर्चुअल कार्यषालायें जिले की किषोरियों ने सीखा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मंडला जिले के 9 विकासखंडों के 1224 ग्रामों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीनाथ सिंह,जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह तथा जिला समन्वयक आरकेएसके अर्जुन सिंह तथा सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेव्हपमेंट ;कार्डद्ध संस्था के जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु एवम कार्यक्रम समन्वयक पंकज चौरसिया के कुषल मार्गदर्षन में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के किशोरियों को दिनाँक 26 मई से 28 मई तक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मण्डला द्वारा जिले के 9 ब्लॉक में अपनी सेवाएं दे रहे 33 मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर 31 वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लगभग 400 से अधिक स्वयं सेवी रूप से अपनी सेवाए दे रही किशोरी साथिया एवम उनकी ब्रिगेड टीम से लगभग 1500 किशोरियोंएआशाध्आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाताओं आरती रायएदुर्गेश अग्रवालए नेहा पटेलए हेमंत चन्द्रोल संजना रायए नीरज दुबेए गर्विता कुशवाहाए स्वाति रायए सतीश झरिया द्वारा साथिया व ब्रिगेड सदस्यों को माहवारी चक्र क्या है माहवारी क्यों आती है स्वस्थ माहवारी किसे कहेंगेए माहवारी स्वच्छता अंतर्गत क्या.क्या किन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये एवं माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों पर बारीकी से चर्चा की गई किशोरे मित्र स्वस्थ क्लिनिक में दी जाने वाली सेवाओ की जानकारी प्रदान की गईए सेनेटरी नेपकिन के उपयोग होने वाले फायदेए माहवारी विषय पर काउंसिलिंग व किन किन परिस्थतियो पर चिकित्सकीय सेवाओं की आवश्यकता होती है तथा उन उपलब्धता पर चर्चा की गई एमाहवारी के दौरान साफ़ सफाई का ध्यान नहीं रखा गया तो उन्हें किस प्रकार प्रजनन मार्ग संक्रमण तथा यौन जनित संक्रमण सम्बंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है इसके अतिरिक्त एक जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 3 गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने भी कार्यशाला में सहभागिता की द्य इसके साथ साथ किशोरियों से उक्त विषयों पर सवाल व उनके जवाब के दौरान किशोरियों के जिज्ञासाओं का समाधान किया गया.

Reva India News

Leave a Comment