Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धनगांव जीवाश्म के संरक्षण संबंधी बैठक संपन्न

मण्डला 25 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के धनगांव जीवाश्म क्षेत्र के सरंक्षण संबधी बैठक ली। बैठक में उन्होंने धनगांव जीवाश्म क्षेत्र को संरक्षित करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवाश्म क्षेत्र तक सड़क मार्ग के विकास सम्बंधी कार्ययोजना बनाये। उन्होंने धनगांव को जिले के पर्यटन नक्शे पर लाने किये जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी जीपी पटले से सड़क विकास और जरूरी चीजों के विकास संबंधी कार्ययोजना पर बात की। डीएफओ ने जिले के सभी जीवाश्म क्षेत्रों को एक स्थान पर संरक्षित एवं प्रदर्शित करने से संबंधित सुझाव दिए। कलेक्टर ने जीवाश्म क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए मनरेगा के अंतर्गत किए जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने मंडला, नैनपुर एवं अन्य क्षेत्रों के जीवाश्म के बारे में जानकारी जुटाकर उनके संरक्षण संबंधी बात की। बैठक में एसीईओ श्री मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जनसुनवाई में पहुॅच 67 आवेदक अपर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिये समुचित निराकरण के निर्देष

Reva India News

ग्रामीणों ने लिया नांदिया नाला को पुनर्जीवित करने का संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान में किया जा रहा है गहरीकरण

Reva India News

हितग्राही मूलक समुन्नत पशु प्रजनन कार्यक्रम योजना के तहत मुर्रा पाड़ा का वितरण

Reva India News

Leave a Comment