Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने दिए रोजगार मेला को परिणाममूलक बनाने के निर्देश 22 दिसम्बर को आईटीआई में आयोजित होगा रोजगार मेला

मण्डला 20 दिसम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 22  दिसम्बर को आयोजित होने वाले रोजगार मेला को परिणाममूलक बनाया जाए। मेला के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मेले में ऐसी कंपनियों को प्राथमिकता से आमंत्रित किया जाए जिनके पास रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रिक्त पद अधिक संख्या में उपलब्ध हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि मेले के लिए आईटीआई परिसर में सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित युवाओं को जानकारी दी जाए कि मेले के माध्यम से ख्यातिलब्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी एलएस सैयाम ने बताया कि मॉडल कैरियर सेंटर जबलपुर के माध्यम से ख्यातिलब्ध कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेला में उपस्थित रहेंगे। वे अपनी आवश्यकतानुसार जिले के प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे। कक्षा आठवी से बारहवी, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस मेला में सहभागिता कर सकते हैं। इसी प्रकार प्राचार्य आईटीआई आरएस वरकड़े ने बताया कि आईटीआई परिसर में 22 दिसम्बर को आयोजित विशेष प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आईटीआई परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कंपनी वेलस्पन इंडिया लिमिटेड गुजरात एवं अन्य कंपनियों की शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय जानकारी अभ्यर्थी ले सकेंगे। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण व आयु 18 से 30 वर्ष है।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

वर्षा ऋतु में डेंगू बीमारी से बचाव हेतु जानकारी

Reva India News

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध आदिवासियों को किया था एकजुट गोंगपा ने दी शहीद बिरसा मुंडा को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि आंगनतिराहा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने के साथ, बिरसा मुंडा तिराहा घोषित करने की मांग

Reva India News

Leave a Comment