Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

द्वितीय दिवस 110 लोगों को लगा कोविड टीका

मण्डला 18 जनवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि जीएनएम ट्रेनिंग सेन्टर एवं सिविल अस्पताल नैनपुर में वैश्विक महामारी कोविड-19 वेक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में कोरोना वार्रियस को टीका लगाया जाएगा। जिसमें मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल है। इसमें सरकारी एवं निजी अस्पतालों के सेवा भावी चिकित्सक भी टीका लगवाएंगे। अगले क्रम में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा। जिनमें राजस्व कर्मी पुलिस कर्मी, नगरीय निकाय के कर्मचारी शामिल है। 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों तथा ऐसे नागरिक 50 वर्ष से कम आयु के है। परन्तु एकाधिक स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त है। उनका टीकाकरण किया जाएगा। पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जायेगा। हितग्राहियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड न होने की स्थिति में कोई भी आईडी लाना अनिवार्य है।

आज जीएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में 45 टीका लगाए गए एवं सिविल अस्पताल नैनपुर में 65 टीके लगवाए गए। कुल टीके की संख्या 110 है। दो दिवस में कुल 219 टीके लगाए गए। टीका लगने के बाद एक हितग्राही को माइनर एईएफआई के लक्षण नजर आए। स्थिति सामान्य है।

Related posts

एकीकृत माध्यमिक शाला खलौड़ी के 2 प्राथमिक शिक्षक निलंबित

Reva India News

10 मार्च को 2426 लोगों का होगा कोविड टीकाकरण

Reva India News

जिला प्रशासन ने त्यौहारों के मद्देनजर जारी किए एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment