Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संत सम्मेलन भागवत कथा पर ध्वज स्थापना .महायज्ञ की तैयारी

मण्डला। 19 से 27 फरवरी तक अंजनिया के ग्राम नरेनी में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जाना है। वहीं 25 फरवरी को विशाल संत सम्मलेन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसको लेकर धर्मगुरू नीलू महाराज ने जगदगुरू स्वामी श्याम दास देवाचार्य, विश्व शांति अभियान के विश्व विख्यात संत महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा, उज्जैन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि महाराज,  संत सुरक्षा परिषद के संयोजक एवं राष्ट्रीय संत स्वामी बलराम दास महाराज, नागा बाबा श्याम गिरी, महाराज स्वामी रामदास  महाराज, जर्मनी वाली साध्वी  माताजी, महात्यागी स्वामी दीपक दास महाराज, स्वामी बालक दास महाराज, खड़ेश्वरी महाराज स्वामी दौलत गिरि महाराज, जगतगुरु द्वाराचार्य डॉ स्वामी श्याम दास महाराज को निमंत्रण भेजा है और भी साधू संतो को सूचना भेजी जा रही है श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ के साथ संत सम्मेलन की तैयारियां आरंभ की जा रही है। वहीं मंगलवार को कार्यक्रम स्थल में ध्वज स्थापन की गई जिस दौरान स्वामी श्रीराम दास महाराज, पूर्व विधायक शिव राज शाह, पूर्व बिछिया जनपद उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महेंद्र पटेल, सुधीर मरावी, सुधीर कांसकार, अशोक पांडे, राजा शुक्ला, नरेश कछवाहा, अशोक नीखर, भारत मसराम, ओम प्रकाश धामीजा, जमुना पटेल, होरी लाल, साध्वी कल्पना माताजी, नीलू महाराज के साथ गणमान्य नागरिक व धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

 

Related posts

अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 89 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं के आवेदन

Reva India News

टीएल के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – श्रेयांश कूमट समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

रोजगार मेला नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

Reva India News

Leave a Comment