Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

35वीं बटालियन द्वारा ’’सम्मान अभियान’’ के तहत् कार्यक्रम आयोजित महिला अधिकारों की दी गई जानकारी, ग्वारा में साईकिल रैली निकाली गई

मण्डला 20 जनवरी 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्राम ग्वारा मण्डला इकाई प्रमुख श्री अभिजीत रंजन, कमाण्डेंट 35वीं वाहिनी के द्वारा महिलाओं के संदर्भ में सुरक्षित जीवन-यापन की जीवन दशा निर्मित करने हेतु ’सम्मान अभियान’ के अंतर्गत ’कुछ कहो कुछ करो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 35वी वाहिनी के परिवारजनों एवं ग्राम ग्वारा से 200 से अधिक महिलायें एवं बेटियाँ शामिल हुयी। कार्यक्रम का प्रारंभिक उद्धबोधन सहायक सेनानी श्री अमित मेश्राम द्वारा किया गया।

कमाण्डेन्ट 35वीं वाहिनी द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं को विभिन्न वैधानिक प्रावधानों की जानकारी एवं कानून अधिकारों के बारें बताया और महिलाओं एवं बेटियों के लिये मध्यप्रदेश पुलिस की सुविधाओं और योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसी प्रकार महिला जागरूकता के लिये 35वीं वाहिनी के परिसर से ग्राम ग्वारा तक सायकिल रैली भी आयोजित की गयी, जिसमें 50 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने सायकिल चलाकर जागरूकता अभियान का प्रचार किया। इसी तरह के कार्यक्रम 35वीं वाहिनी द्वारा आगामी दिनों में क्रमशः जारी रखने की योजना है जिसमें महिलाओं के लिये क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, सायबर सुरक्षा वार्ता, हेल्थ कैम्प, नुक्कड़ नाटक के आयोजन किया जायेंगे। इन प्रतियोगी कार्यक्रम द्वारा महिलाओं एवं बेटियों को 26 जनवरी 2021 के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

35वीं वाहिनी विसबल ग्वारा मण्डला के इस आयोजन को सफल बनाने के लिये बटालियन के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। इस आयोजन में उपसेनानी श्री आर0के0 चन्दारे, उपसेनानी श्री इन्द्रसिंह परस्ते, सहायक सेनानी श्री अमित मेश्राम, सहायक सेनानी श्री कृष्णपाल सिंह पटेल, सहायक सेनानी श्री रूपेन्द्र पटेल, सहायक सेनानी श्री नरेश शुक्ला, निरीक्षक श्री रेवाराम धुर्वे, निरीक्षक श्री जवाहरसिंह मरावी एवं 35वीं वाहिनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। महिला सुरक्षा अंतर्गत सम्मान अभियान के तहत् ’कुछ कहो कुछ करो’ आयोजन के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति पुलिस के नवाचार की 35वीं वाहिनी विसबल ग्वारा मण्डला द्वारा नई मिसाल प्रस्तुत की है।

Related posts

**सरकारी राशन की कालाबाजारी पर मंडला पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*//*  👉🏻– 10 बोरा सरकारी गेहूं एवं 3 बोरा सरकारी चावल सोसाइटी की सरकारी बोरियों सहित बरामद

Reva India News

बाल विवाह मुक्त भारत युवाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान – कलेक्टर  

Reva India News

ग्रीष्म कालीन मूंग प्रदर्शन का वितरण एवं कृषक प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment