Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में पहुंचे 54 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

मण्डला 16 फरवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका समुचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में 54 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं आवेदन की प्रकृति के अनुसार समय सीमा निर्धारित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कुम्हली विकासखंड मवई की ओर से खाद्यान्न उपलब्धता के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम बकौरी निवासी गोमती बाई ने तहसीलदार न्यायालय में बकाया राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर-5 खिरका टोला के आवेदक ओमकार प्रसाद विश्वकर्मा ने आवास सहायता के लिए आवेदन दिया। इसी प्रकार वार्ड नंबर-1 बम्हनी बंजर के लखन हरदहा, ग्राम परसवाड़ा के मनोज सिंह कुशवाह ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदनों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Related posts

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नागरिकों से की अपील

Reva India News

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment