Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज मंडला आएंगे राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण

मण्डला 18 फरवरी 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातीय कल्याण विभाग श्री रामखेलावन पटेल का 19 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल 19 फरवरी को शाम 4:15 बजे बालाघाट से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 8 बजे नर्मदा आरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री श्री पटेल 20 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे मंडला से बरगांव निवास के लिए प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 11 बजे बरगांव पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे बरगांव से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Related posts

मवई विकासखंड के विद्यालयों का निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने की संभागीय बैठक विषयक तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 14 सितंबर को आयोजित होगा                                                 

Reva India News

Leave a Comment