Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामूहिक योग अभ्यास जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला 21 जून 2024

केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत स्थानीय सहयोग से सी.एम.राईज विद्यालय सागर जिला मंडला में रैली, ड्राइंग, रंगोली प्रश्नोत्तरी आदि विविध प्रतियोगिताएं एवं सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, योगाचार्य आशीष नामदेव, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता पुहुप सिंह भारत, प्रचार अधिकारी श्रवण कुमार साहू, प्राचार्या शोभना कोरी, सरपंच रूपलाल मरावी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा ने दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जानकारी देते हुए कहा कि 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक साथ अभ्यास करता है। यह वैश्विक परिघटना प्राचीन भारतीय योग पद्धति तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर इसके गहन प्रभाव को मान्यता देती है। योग शब्द संस्कृत शब्द युज से निकला है, जिसका अर्थ है जोड़ना या एकजुट करना तथा यह मन, शरीर और आत्मा में सामंजस्य लाने के दर्शन का प्रतीक है। यह केवल शारीरिक आसनों से कहीं अधिक है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है, जो श्वास व्यायाम, ध्यान और नैतिक सिद्धांतों को एकीकृत करता है।

योगाचार्य आशीष नामदेव के द्वारा सामूहिक योग अभ्यास कराते हुए विभिन्न आसनों  द्वारा योग अभ्यास के साथ मौखिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रचार अधिकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो श्रवण कुमार साहू ने किया। साथ ही 21 जून 10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम के अनुसार विभिन्न जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

जनभागीदारी के साथ समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल ग्राम पंचायत मझगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा आयोजित

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Reva India News

बोर्ड परीक्षा 2025 कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment