मण्डला 22 अक्टूबर 2021
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा के लोक व्यापीकरण एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदाय करने हेतु सतत रूप से विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं भविष्य में उत्कृष्ठ नागरिकों के विकास हेतु शिक्षा एवं उपलब्ध संसाधनों को परिणाममूलक बनाया जाना आवश्यक है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में संचालित विद्यालयों में 10,000 विद्यालयों को सर्व सुविधायुक्त विद्यालयों के रूप में विकसित करने लक्ष्य रखा गया है।
सी.एम.राइज़ स्कूल विकसित करने के उद्देश्य
सी.एम.राइज़ स्कूल विकसित करने के उद्देश्य के संबंध में मुकेश पाण्डेय जिला नोडल अधिकारी सी.एम.राइज ने बताया कि नसरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के समग्र, एकीकृत विद्यालय संचालित कर बच्चों की ट्रांजीशन दर को बढ़ाना तथा ड्रॉपआउट दर को कम करना है। विद्यार्थियों में आधुनिक 21 वीं शताब्दी की क्षमताओं – दक्षताओं को विकसित करने हेतु विद्यालयों को आधुनिक उपकरणों, प्राविधियों और तकनीक से लैस, बच्चों के समग्र विकास के लिये खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आदि पाठयेत्तर गतिविधियों हेतु बड़े विद्यालयों को विकसित कर उपयुक्त वातावरण का निर्माण करना है। सी.एम.राइज़ स्कूल में भौतिक एवं मानवीय संसाधनो में वृद्धि कर उनका समुचित उपयोग करते हुये पालकों में अशासकीय विद्यालयों के प्रति बढ़ रहे आकर्षण को रोकना, नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक हिंदी माध्यम के साथ – साथ अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएँ संचालित करना प्रमुख उद्देष्य है। साथ ही सी.एम.राइज़ शालाओं को सी.बी.एस.ई.मान्यता शाला के रूप में परिवर्तन करना, छात्रों के सीखने के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार लाना।
सी.एम.राइज विदयालय में सुविधा
प्री प्राइमरी विंग में थीम वाले कमरे खेले, वाशरूम स्वीमिंग, प्राइमरी विंग- क्लास रूम, वाशरूम, स्मार्ट क्लास की सुविधा। मध्य विंग में क्लास रूम, वाशरूम, स्मामर्ट क्लास, कामन रूम, भाषा प्रयोगशाला की सुविधा। हाईस्कूल विंग में क्लास रूम, वाशरूम, स्मार्ट क्लास, कामन रूम, विज्ञान प्रयेागशाला की सुविधा तथा हायर सेकेण्डंरी विंग में क्लासरूम, वाशरूम, स्मामर्ट क्लास, कामन रूम, भौतिकी प्रयेागशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, बायोलॉजी लैब, मैथ लैब भूगोल की लैब की सुविधा साझा संसाधनों में बस पार्किग के लिये क्षेत्र-शीतल भूमि निर्माण, हाईभूमि निर्माण, चाहरदीवारी, पुस्तकालय, स्कूल प्रमुखों का कमरा, स्टाफ कक्ष, सीसीटीवी कैमरे की सुविधा। इसी प्रकार साझा संसाधन विधानसभा क्षेत्र, कला और शिल्प कक्ष, सी.यू.पी.डब्ल, यू कक्ष, संगीत कक्ष, डॉंस रूम, बीमार रूम, आफिस कक्ष, स्टोर रूम, रसोई, खेल का मैदान की सुविधा। प्रथम चरण में जिले से चयनित 172 विदयालयों में से 10 विदयालयों को प्रस्तावित किया गया है जो कि चयनित 10 विदयालय प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय के हैं जिनमें 15 किमी से आने वाले लगभग 9840 विदयार्थी सम्मिलित होगें।
