Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव

मण्डला 11 मार्च 2021

आजादी के 75 वे वर्ष को समारोहपूर्वक मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की देशव्यापी शुरूआत 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साबरमती आश्रम अहमदाबाद से की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शौर्य-स्मारक भोपाल से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जिले में यह कार्यक्रम सभी नगरीय निकायों में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश जारी कर गरिमामय तरीके से जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर आजादी का महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मंडला प्रफुल्ल मिश्रा

Reva India News

रामनगर पंहुचे केंद्रीय मंत्री, आदि उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा राज्यपाल 7 मई को करेंगे आयोजन का शुभारंभ

Reva India News

अपराजिता अभियान से स्वयं की रक्षा के लिए तैयार होंगी बेटियाँ  – संपतिया उइके पीएचई मंत्री ने किया अपराजिता अभियान का शुभारंभ शुभंकर विमोचित

Reva India News

Leave a Comment