Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 मार्च से प्रारंभ होगी चना एवं मसूर की खरीदी

मण्डला 11 मार्च 2021

भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2020-21 विपणन वर्ष 2021-22 में चना एवं मसूर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। जिले में उक्त कृषि जिन्सों के लिये मार्कफेड बिछिया, मार्कफेड सेमरखापा, मार्कफेड खैरी मंडला तथा काकाजी वेयर हाउस नैनपुर खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। उक्त केन्द्रों पर नाफेड के मार्कफेड एवं नागरिक आपूर्ति के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य 15 मार्च 2021 से प्रारम्भ होगा। सम्पूर्ण प्रदेश के लिये सरसों 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, चना 15 क्विंटल प्रति हेक्टयर एवं मसूर 11 क्विंटल प्रति हेक्टयर के मान से खरीदी किये जाने का प्रावधान है। उक्त दिनांक सेस्क.एम.एस. के अनुसार कृषक अपनी फसल चना, मसूर तथा सरसों का उपार्जन हेतु ला सकते हैं।

Related posts

ग्राम पड़रिया में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित

Reva India News

महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती का रिहर्सल किया गया

Reva India News

श्रवण एवं मनोरोग संबंधी दिव्यांगजन शिविर 28 जनवरी को लगेगा  

Reva India News

Leave a Comment