Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशु चिकित्सालयों में सुविधाओं का विस्तार करें – हर्षिका सिंह जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न

मण्डला, 27 मार्च 2021

पशु कल्याण समिति, पशु क्रूरता निवारण समिति तथा पशु संवर्द्धन समिति की बैठकों को सम्बोधित करते हुये करते कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि जिले में संचालित गौशालाओं को बेहतर बनायें। उनमें लक्ष्य के अनुसार गौ वंश की संख्या सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निराश्रित विचरण करने वाली गायों को गौशालाओं में भेजने के लिये जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगर पालिका अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित पशु चिकित्सालयों में सुविधाओं का विस्तार करें। आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। दवाईयॉ खत्म होने के पूर्व नियमानुसार नया स्टॉक मंगाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि मौसमजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये पहले से ही समुचित रणनीति तय रखें। श्रीमति सिंह ने निर्देशित किया कि खरीदी में वित्तीय नियमों का सख्ती से पालन करें। किसी प्रकार अग्रिम भुगतान नहीं किया जाये। उन्होंने पशुओं के लिए टीकाकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए गिए गए इंतजामों के बारे में जाना। श्रीमती सिंह ने पालतू पशु दुकान के रजिस्ट्रेशन, ब्रीडिंग सेंटर तथा अन्य जानकारियों के बारे में पूछा। बैठक में समिति की 3 जुलाई 2020 एवं 19 अगस्त को आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई।  बैठक में डीआई लैब मंडला एवं मुख्य ग्राम योजना मंडला के भवनों में पानी की व्यवस्था के लिए जिला पशु चिकित्सालय से पाईप लगाए जाने के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसी प्रकार पशु चिकित्सालय बिछिया में पशु उपचार शेड निर्माण के बारे में चर्चा की गई। बैठक में समिति के संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

गौशालाओं में जनभागीदारी बढ़ायें

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित गौ शालाओं के संचालन में जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में सुविधाओं के विस्तार के लिये जनसहयोग भी प्राप्त किया जाये। गौशालाओं में दी गई सहयोग राशि में नियमानुसार आयकर में छूट भी प्राप्त होती है, अतः अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क कर उन्हें सहभागी बनायें।

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रैली को रवाना किया

Reva India News

15 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment