Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सर्वे किल कोरोना का बैगा ग्रामों में आयोजन

मण्डला 26 मई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रत्येक बैगा ग्रामों में किल कोरोना अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए बैगा ग्रामों की सूची एवं उनकी जनसंख्या भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित बैगा ग्रामों में यदि एएनएम ना हो तो समीपस्थ उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं सुपरवाइजर माध्यम से किल कोरोना सर्वे कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन विकासखंड स्तर से बीईई द्वारा संकलित की जाएगी एवं जिला स्तर पर एएमओ इसकी जानकारी समस्त विकासखंड से प्राप्त कर उच्च अधिकारियों को जानकारी प्रेषित करेंगे।

इसमें विकासखंड बमनी बंजर मंडला में 9 ग्रामों की कुल जनसंख्या 2347, विकासखंड बिछिया के 9 ग्राम के कुल जनसंख्या 2553, बीजाडांडी के कुल 9 ग्रामों की जनसंख्या 1593, घुघरी के कुल 9 ग्रामों की जनसंख्या 1731, मवई के 9 ग्रामों की कुल जनसंख्या 1760, मोहगांव के कुल 9 ग्रामों की जनसंख्या 2574, नैनपुर के कुल 5 ग्रामों की जनसंख्या 258, नारायणगंज के 9 ग्रामों की जनसंख्या 2094, तथा निवास के 6 ग्रामों की जनसंख्या 1304 व्यक्तियों का सर्वे किया जाएगा।

Related posts

प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मंडला का निरीक्षण किया

Reva India News

उज्जैन में बनेगी प्रदेश की पहली मेडिसिटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

विधानसभा मंडला 107 के नव-नियुक्त बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment