Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

5 जून को जिले में लगाया गया लगभग 6585 पौधे

मण्डला 5 जून 2021

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्यालय से लेकर गांव तक लोगों वृक्षारोपण किया। इस दौरान संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी अपने स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी प्रकार सदस्यों ने वृक्षारोपण स्थल पर कोविड टीकाकरण कराने संबंधी शपथ भी ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों सहित ग्राम स्तर पर लगभग 6585 पौधे लगाए गए। समाजसेवियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को पर्यावरण के संरक्षण एवं महत्व के बारे में जागरूक किया। 5 जून को अंकुर कार्यक्रम के तहत् भी जिले के विभिन्न संगठनों, एनजीओ एवं संस्थाओं ने अपने-अपने स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए।

Related posts

गप्पू उर्फ नरेन्द्र एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

मंडला से भी पीएमश्री वायु सेवा होगी प्रारम्भ- मुख्यमंत्री डॉ. यादव   बम्हनी को तहसील का दर्जा दिया जाएगा, 6 करोड़ की लागत से विकसित होगी ग्वारा हवाई पट्टी   केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने जिले की बहनों की ओर से सीएम को बांधी राखी पहनाया साफा   मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल

Reva India News

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएँ

Reva India News

Leave a Comment