मण्डला 18 जून 2021
कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह ने कोविड वेक्सीनेशन के संबंध में निर्देश जारी करते हुए विभिन्न अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए हैं। जारी निर्देशों में कलेक्टर ने सेशन प्वाइंट के चिन्हांकन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा नगरीय क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर मण्डला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वेक्सीनेशन, प्रशिक्षण तथा वेक्सीन की उपलब्धता के लिए एईएफआई प्रबंधन तथा अन्य इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी जिम्मेदार होंगे। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर बैठक अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा नगरीय क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर मण्डला नोडल अधिकारी होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में वेक्सीनेशन की ईआईसी की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं डीपीएमएनआरएलएम की टीम की होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबिलाइजेशन के लिए वाहन की व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर मण्डला एवं जिला परिवहन अधिकारी जिम्मेदार होंगे। दिव्यांग तथा वृद्धजन के लिए वेक्सीनेशन सेंटर की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं उपाध्याय एपीसी जिला शिक्षा केन्द्र की होगी। ग्रामीण क्षेत्र के कोविड वेक्सीनेशन कंट्रोल रूम हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा शहरी क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर एवं जिला आबकारी जिम्मेदार होंगी तथा कंट्रोल रूम का निर्धारण करेंगी। जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य प्रभावी लोगों को वेक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने वाले वीडियो के संकलन की जिम्मेदारी सहायक संचालक जनसंपर्क की होगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के माध्यम से सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों की बैठक ली जाएगी तथा नगर पालिका अध्यक्षों, वार्ड पार्षदों के साथ उक्त संबंध की कार्यवाही अपर कलेक्टर मण्डला द्वारा की जाएगी। प्रत्येक वेक्सीनेशन सेंटर पर वेक्सीनेशन सेवक की सूची अपर कलेक्टर मण्डला द्वारा तैयार की जाएगी। डीपीएमएनएचएम, बीसीसीएम के द्वारा कोविड वेक्सीनेशन की कंपाइल सूची प्रत्येक दिवस तैयार की जाएगी तथा उक्त सूची प्रत्येक शाम को उपलब्ध कराई जाएगी। उप संचालक कृषि तथा जिला प्रबंधक नाबार्ड द्वारा जिले में कार्य कर रहे सभी एफपीओ को कोविड महाअभियान में जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग, एन आर एल एम. जन अभियान परिषद एवं नेहरू युवा केन्द्र की टीम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र के सेशन प्लान के अनुसार मोबीलाइजेशन का कार्य किया जाएगा। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा प्रत्येक क्लस्टर स्तर पर 8 से 10 कर्मचारियों की समिति बनाई जाएगी एवं प्रत्येक कर्मचारी को 20 से 25 व्यक्तियों को वेक्सीनेशन कराने का लक्ष्य दिया जाएगा। सेशन प्लान के अनुसार प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के द्वारा प्रत्येक ग्राम में लगातार तीन दिन तक मुनादी कराई जाएगी। नगरीय क्षेत्रों में उक्त संबंध में सभी नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों द्वारा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से नगर के सभी चौराहों पर निर्धारित सेशन प्लान का अगले 10 दिन प्रचार प्रसार करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
