Reva India News
Otherमंडला हमारा जिला

कपिल ने किया पीले मेंढको का फोटोशूट जम कर हो रहा बायरल

मध्य प्रदेश-मण्डला मानसून का सीजन आते ही जहां चारों तरफ नया सा वातावरण दिखाई देने लगता है और हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है वही प्रकृति की इस छठा को फोटोग्राफर भी अपने कैमरे पर कैद करने से नहीं चूकते, ऐसा ही एक फोटो शूट किया है मंडला जिले के मशहूर फोटोग्राफर कपिल वर्मा ने जिसमें उन्होंने पीले रंग के मेंढक के खूबसूरत फोटोस का कलेक्शन तैयार किया है।

इन दिनों मानसून की आमद से जहां प्रकृति नए कलेवर में नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ सबसे ज्यादा खास हैं इन दिनों उछल कूद करते हुए वे पीले मेंढक जो अपनी प्रेयसी को रिझाने के लिए अपना रंग बदल कर पानी के स्रोतों के इर्द-गिर्द मेंढकी का इंतजार कर रहे हैं । मौसम में ठंडक का अहसास होते ही शीत निद्रा में गए हरे और गहरे भूरे रंग के मेंढक फिर वापस आ गए हैं, यह उनका प्रजनन काल भी है ऐसे में मादा मेंढक को रिझाने ये भद्दे और मोटे मेंढक मेकओवर के बाद नए रंग में नजर आ रहे हैं। कपिल वर्मा के द्वारा किए गए पीले मेंढकों के फोटो शूट जहां इनकी एक्टिविटी दिखाई दे रही है वहीं दूसरी तरफ यह फोटो जमकर वायरल हो रहा है क्योंकि इस तरह के मेंढक मंडला जिले में पहले कभी दिखाई ही नहीं दिए।

फोटोशूट के बारे में जानकारी देते हुए कपिल वर्मा ने बताया कि मानसून फोटोग्राफी के दौरान उन्हें बिछिया के करीब सरही तलाब पर जब इस तरह के मेंढक दिखाई दिए तो इन्हें उन्होंने कैमरे पर कैद कर लिया।

 

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर फूलसागर का निरीक्षण किया जिले में आयोजित शिविरों में 8 हजार 146 व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिला जन आरोग्यम शिविरों में 419 व्यक्तियों में आयुष्मान कार्ड बनाए गए

Reva India News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

Reva India News

भौगोलिक आधार पर होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन: अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की बैठक में जनसुविधा, दूरी और आधारभूत संरचना पर जोर

Reva India News

Leave a Comment