Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर पर ही रहकर योग दिवस मनाने के निर्देश दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्रातः 7 बजे से 7:45 बजे तक होगा प्रसारण

मण्डला 20 जून 2021

21 जून 2021 को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जायेगा। वर्तमान में कोविड 19 संक्रमण वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के संदर्भ में योग प्रदर्शन का कार्यक्रम फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये अपने घर पर ही रहकर सम्पूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर स्वैच्छिक रूप से आयोजन कर सहभागिता करने के निर्देश मध्यप्रदेश शासन द्धारा जारी किये गये है।

जिला शिक्षा अधिकारी माखनसिंह सिन्द्राम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कामन योग प्रोटोकाल 45 मिनिट की अवधि का रहेगा जो दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से निर्धारित समय  प्रातः 7 बजे से 7ः45 बजे तक प्रसारित किया जायेगा। इस अवधि में जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामान्यजन, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थी, एनसीसी केडिट, एनएसएस केडिट, विभिन्न योग संस्थाओं के सदस्य, अभिभावक आदि योग कार्यक्रम घर पर ही रहकर स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। भाग लेने वालों के लिये किसी विशिष्ट रंग के परिधान अनिवार्य नहीं हैं। यथासंभव विद्यार्थीगण ढीले एवं आरामदायक वस्त्रों में योगाभ्यास की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। यह आयोजन पूर्णतः स्वैच्छिक है। अस्वस्थता की स्थिति में कदापि आयोजन में सहभागिता नहीं करेंगे। कोविड-19 वायरस संक्रमण के कारण योग दिवस का कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं किया जायेगा।

Related posts

स्वर्णकार समाज ने दिया पंचचौकी महा आरती के आयोजन के लिए 21 हजार रुपए का चैक

Reva India News

अप्रेन्टिसशिप मेला 4 अक्टूबर को

Reva India News

जिले के नारायणगंज विकासखंड में अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment