Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दस्तक अभियान के तहत घर-घर होगी बच्चों की स्क्रीनिंग

मण्डला 15 जुलाई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि दस्तक अभियान का आयोजन 19 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक किया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ए.एन.एम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्‍चों को होने वाली बीमारियों की पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रंबधन करना है जिससे बाल मत्यु दर में कमी लाई जा सके।

 

दस्तक अभियान में की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ –

 

समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल। 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन। 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो में बाल्यकालीन दस्त रोगी की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरुकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुँचाना।

9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण। बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों में वृद्धि, विंलब की पहचान। समुचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाईश समुदाय को देना। एस.एन.सी.यू एवं एन.आर.सी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन। गृह भेंट के दौरान आंशिक रुप से टीकाकृत एवं छुटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना। दस्तक के दौरान बच्चों में कोविड-19 के लक्षण मिलने पर बच्चों को कोविड-19 जाँच हेतु रैफर करें।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, पुस्तिका एवं फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता आज

Reva India News

Leave a Comment