Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को  

मण्डला 16 जुलाई 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 20 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, लंबित अतिक्रमण, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 107, 116, 109, 110, 133, 151, 145, रीडर या पीठासीन अधिकारी के पास लंबित आवेदन या प्रकरण, वसूली की समीक्षा, आर.आर.सी. वसूली, चिटफण्ड कंपनी, बंधक आवेदनों की सूची या जानकारी, भू-अर्जन अधिनियम 2013 के अंतर्गत अवार्ड हेतु लंबित प्रकरण, भू-अर्जन अधिनियम 2013 के अंतर्गत अवार्डशुदा लंबित प्रकरण, एन.एच.ए.आई., एन.एच.ए.आई. के अवार्डशुदा लंबित प्रकरण, वेब जीआईएस-आदेश का अमल, पी.एम. किसान या सी.एम. किसान, सम्पदा की जानकारी, भूमि आवंटन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु केम्प या शिविर, एस.डी.एम. एवं तहसीलदारों के पास लंबित टी.एल. पत्रों की समीक्षा या सी.एम., हेल्पलाईन या जनसुनवाई, उच्च न्यायालय में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने विभाग से संबंधित उपरोक्त एजेण्डा अनुसार बिन्दुओं की पृथक-पृथक अद्यतन जानकारी (ए4 साईज-लेण्ड स्केप में) दो प्रतियों में ई-मेल के माध्यम से 19 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रेषित करें तथा बैठक में नियत समय पर उपस्थित होवें।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

23 सितम्बर को जिले में लगने वाले शिविर 18 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

ऑनलाईन किए जा सकेंगे टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment