Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अतिथि शिक्षकों के लिए एसएमडीसी की बैठक 26 जुलाई को

मण्डला 19 जुलाई 2021

आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। एसएमडीसी द्वारा तैयार पैनल से अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण की प्रक्रिया की जानी है जिसके लिए नवीन शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण के लिए 26 जुलाई 2021 को एसएमडीसी की बैठक आयोजित की गई है।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था शिक्षा विभाग के समान जीएफएमएस के माध्यम से की जाए। जिन शालाओं में जीएफएमएस पोर्टल से अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था करने में कठिनाई आ रही हो, उस स्थिति में अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की गई है। समिति में विभागीय सहायक आयुक्त, जिला संयोजक जनजातीय कार्य, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र शामिल हैं।

Related posts

*”नए आपराधिक कानून को एक वर्ष पूर्ण, नए आपराधिक कानून तकनीक आधारित पारदर्शी न्याय प्रणाली की ओर सार्थक कदम

Reva India News

सीएम हेल्पलाइन: कलेक्टर ने सभी विभागों को एक सप्ताह में ‘ए ग्रेड’ लाने के दिए निर्देश स्कूल-आंगनबाड़ी जर्जर भवनों में न चलें, मत्स्य-उद्यानिकी में क्लस्टर अप्रोच अपनाएं: कलेक्टर धोटे नैनपुर में करंट से मौत पर सख्ती, एसडीएम से मांगी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Reva India News

राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात रेल सेवाओं के विस्तार के लिए दिया मांग पत्र

Reva India News

Leave a Comment