Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 जुलाई तक जमा होंगी कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरूस्कार की पृविष्टियाँ  

मण्डला 27 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश के हाथकरघा क्षेत्र के उत्कृष्ट एवं परम्परांगत संस्कृति के संरक्षण करने वाले बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य शासन द्वारा कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरूस्कार योजना प्रारंभ की गई है। जिले के उत्कृष्ट बुनकरों द्वारा स्वयं उत्पादित प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती है। प्रविष्टी का चयन राज्य स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया जायेगा। चयनित प्रविष्टी को प्रथम पुरूस्कार के रूप में एक लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार में 50 हजार रूपये एवं तृतीय पुरस्कार में 25 हजार रूपये एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा। वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के लिए बुनकरों द्वारा स्वयं उत्पादित प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 है। इसके पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जायेगा। जिले के बुनकर कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए अपनी पृविष्टि 31 जुलाई 2021 तक कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मंडला में जमा करा सकते हैं।

Related posts

निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियाँ 26 दिसम्बर तक पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने लिया निवास, बीजाडांडी एवं नारायणगंज विकासखण्डों में निर्वाचन की तैयारियों का जायजा  

Reva India News

हल्दी की खुशबू से मिली नई पहचान लावर के किसान धर्मपाल सिंह ने मक्के की जगह हल्दी लगाकर बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

Reva India News

खाद्य सुरक्षा हितग्राहियों के लिए ईकेवाईसी अभियान 4 मार्च तक

Reva India News

Leave a Comment