Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कक्षा 6वीं एवं 9वीं में विद्यार्थियों का प्रवेश चयन परीक्षा 31 जुलाई को  

मण्डला 29 जुलाई 2021

सचिव, म.प्र. ट्रायबल वेलफेयर रेसिडेंशियल एण्ड आश्रम एजूकेशनल इस्टीट्यूसंन्स सोसायटी भोपाल का पत्र क्रमांक/ईएसआरएस/524/2021/840 भोपाल दिनांक 16.07.2021 द्वारा विभागीय विशिष्ट विद्यालयों (कन्या शिक्षा परिसर आर्दश आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 6वीं एवं 9वीं में विद्यार्थियों का प्रवेश चयन परीक्षा 31 जुलाई 2021 दिन शनिवार को दो पालियों में कक्षा 6वी हेतु प्रातः 10:30 से 12:30 एवं कक्षा 9वी हेतु दोपहर 2:30 से 4:30 तक आयोजित किया जाना है। जिले के 09 विकासखण्डों के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं विकासखण्ड मण्डला में दो परीक्षा केन्द्र हैं, जिसमें रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला सम्मलित है। इस प्रकार जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 6वी के 2105 एंव कक्षा 9वी के 1578 कुल 3683 विद्यार्थियों द्वारा विशिष्ट विद्यालय में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु सम्मलित होंगे। परीक्षा में सम्मलित हो रहे छात्रों के अभिभावक परीक्षा में बैठने हेतु प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईड MPTASS के माध्यम से निकाल सकते हैं। साथ ही अभिभावकों से अनुरोध है, कि परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र-छात्रों को परीक्षा केन्द्र में पहुचाने का कष्ट करें जिससे कि छात्र परीक्षा में सम्मलित होते हुए अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, मा.शा.प्रभारी, प्रभारीपाठक प्राथमिक शाला तथा बी.आर.सी. एवं जनशिक्षकों अपने कार्य क्षेत्र में उक्त परीक्षा में सम्मलित होने वाले विद्याथियों को जानकारी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। ध्यान रहे कोई भी छात्र-छात्रा उक्त परीक्षा से वंचित ना हो पाये।

Related posts

मण्डला 10 नवम्बर 2021 मुख्य समाचार रेवा इंडिया न्यूज़

Reva India News

विकास कार्यों को गति देने के लिए समन्वय जरूरी – संपतिया उइके जिला पंचायत की संचार एवं संकर्म समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

जीवन मेे श्रीयंत्र का स्थान है सर्वोपरि – नीलू महाराज .अन्नपूर्णा महोत्सव का हुआ समापन  

Reva India News

Leave a Comment