Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व योग शिविरों की शुरुआत

मंडला, 5 मई 2026

संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026” के पूर्व जिले में योग अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत “50 डेज काउंटडाउन” अभियान के तहत 2 मई से योग शिविरों का शुभारंभ किया जा चुका है। इसी क्रम में डॉ. प्रियंका धुर्वे एवं डॉ. एकता वाल्को के नेतृत्व में प्रतिदिन प्रातः 6:45 बजे नेहरू पार्क में नियमित योग अभ्यास कराया जा रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। योग शिविरों में आयुष विभाग के सभी कर्मचारी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ उठाएं और अपने जीवन में योग को अपनाएं।

Related posts

17 को होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने किया कन्हारीकला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व पशु मेले का अवलोकन

Reva India News

पात्र दिव्यांगों तथा वरिष्ठजनों को दिये जायेंगे सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होंगे परीक्षण शिविर  

Reva India News

Leave a Comment