Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें- हर्षिका सिंह टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

मण्डला 10 अगस्त 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का सभी विभाग के अधिकारी प्राथमिकता के साथ निराकरण करेंगे। आगामी 18 तारीख तक अधिक से अधिक सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि के साथ करें, आवश्यकता होने पर शिकायतकर्ता से बात करें तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी विभागों के संबंध में की आवश्यकता है। अगस्त माह में जारी होने वाली प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जिले का सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण में बेहतर स्थान सुनिश्चित हो। बैठक में एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में बैगा विकास के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट के बारे में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैगा क्षेत्र के विकास के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय पूर्ण कार्य करते हुए बैगा पंचायतों का सर्वे करें एवं अपने विभागीय कार्यों को चिन्हित करते हुए कार्ययोजना बनाएं। कलेक्टर ने ईई ईआरईएस को निर्देशित किया कि बैगा पंचायतों में सिविल वर्क, सड़कों की मरम्मत, सड़क निर्माण सामुदायिक भवन का चिन्हाकन करें। इसी प्रकार अन्य जरूरी कार्यों का बैगा पंचायतों में आकलन करें तथा इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत से समन्वय कर विकास कार्यों को पूरा करें। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन एवं नल जल योजना की समीक्षा करते हुए ईई पीएचई को बैगा पंचायतों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्रों के बीएमओ से चर्चा करें तथा उन क्षेत्रों में जननी सुरक्षा योजना, एएनसी जांच, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करे। इसी प्रकार की किशोरी बालिकाओं की हिमोग्लोबिन की जांच सुनिश्चित करें।

कलेक्टर में महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिए की क्षेत्र में कुपोषण का चिन्हाकन करते हुए पोषण कार्यक्रम सुनिश्चित करें। श्रीमति सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बैगा क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया, मलेरिया, नियमित टीकाकरण तथा मातृ वंदना योजना का क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करें। बैठक में कोविड वैक्सीनेशन के सेकण्ड डोज एवं गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन हेतु जिला स्तरीय क्लस्टरवार गठित नोडल अधिकारी एवं स्थानीय टीम द्वारा चिन्हांकन कर वैक्सीनेशन कराये जाने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि इन क्षेत्रों में पशुपालकों से चर्चा कर अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का निर्माण करें। इसी प्रकार उद्यानिकी और मनरेगा के अंतर्गत दिए गए लक्ष्य की पूर्ति भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से चर्चा कर मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन के संबंध में उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने रेशम अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राकृतिक रूप से साल के पेड़ों पर उगने वाली रेशम की प्रजाति के लिए कार्ययोजना बनाएं तथा आजीविका मिशन का सहयोग लेते हुए प्रभावी कार्य करें। श्रीमती सिंह ने बैगा टोलो में शिविर आयोजित कर उन्हें कम्युनिटी राइट, वनाधिकार से जुड़े अन्य प्रकरणों का निराकरण करें।

श्रीमती सिंह ने कार्यपालन यंत्री एमपीईबी को इन बैगा ग्रामों में सतत् विद्युत आपूर्ति एवं अन्य विकासात्मक कार्य हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। रोजगार अधिकारी प्राचार्य आईटीआई एवं श्रम अधिकारी के माध्यम से बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में रोजगार मेला आयोजित कर बैगा युवाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। डीपीएम एनआरएलएम द्वारा शतप्रतिशत एसएचजी का लाभ इन बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में देने के निर्देश दिए गए। जीएमसीसीबी एवं एलडीएम को इन क्षेत्रों में शतप्रतिशत केसीसी बनाने के निर्देश दिए गए। एलडीएम शतप्रतिशत बैगा जनजाति हेतु राशन कार्ड का वितरण एवं वित्तीय साक्षरता हेतु कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग को बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में आगामी दो माह के अंदर कैंप लगाकर मिशन मोड में राजस्व मामलों का निराकरण एवं शतप्रतिशत पात्र हितग्राही को पीएम एवं सीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। मु0कार्य0 अधिकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों को ऐसे बैगा टोला में पीएमआवास, मनरेगा का जॉबकार्ड एवं स्वच्छ भारत का लाभ शतप्रतिशत दिलाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सहा0 आयुक्त आदिवासी को पूरे जिले में पूर्व में जारी कम्यूनिटीराइट के तहत जारी सूची के अनुसार संबंधित एसडीएम एवं एसडीओ फॉरेस्ट की संयुक्त टीम द्वारा ऑनस्पाट जाकर संबंधित लाभार्थी को पजेशन की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग को पूरे जिले में तालाबों एवं डबराडबरी में मत्स्य बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सभी मेंढबंधान कार्य में अरहरमूंग के बीज उपलब्ध कराने हेतु डीडीए को निर्देशित किया गया। श्रीमती सिंह ने एसडीएम निवास के टी0एल0 बैठक में नहीं जुड़ने पर एक दिवस का वेतन रोकने का आदेश दिए। उन्होंने जिला उद्यानिकी अधिकारी एवं जिला खाद्य अधिकारी को बैठक में अपने विभागीय टी0एल0 संबंधित जानकारी लेकर उपस्थित नहीं रहने के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Related posts

जिले में आज 5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

महाशिवरात्री, होली सहित अन्य त्यौहार को शांति एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं – कलेक्टर शाँति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

जिला चिकित्सालय में सफाई मित्रों का किया रूटीन चैकअप

Reva India News

Leave a Comment