Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर ने की साप्ताहिक जिलेवार समीक्षा

मण्डला 10 अगस्त 2021

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने वीसी के माध्यम से जिलों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पार कर चुके सभी व्यक्ति का अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन कराएं। जिन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की गति कम है वहां जागरूकता अभियान संचालित करें। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि सेकण्ड डोज के लिए पात्र लोगों का चिन्हांकन कर उनका भी वेक्सीनेशन निर्धारित समयावधि में कराएं। संभाग आयुक्त ने कहा कि कोविड बाल कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को योजना का अनिवार्यतः लाभ दें। हितग्राहियों की जानकारी लेकर पोर्टल में दर्ज कराएं। अनुकूल प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं। सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन करने नवाचार अपनाएं। उन्होंने कोविड सेम्पलिंग की चर्चा करते हुए कहा कि सभी जिले सघन रूप से कोविड सेम्पलिंग कराएं। संदिग्ध व्यक्ति की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी अनिवार्य रूप से करें। कमिश्नर ने जिले में कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की। श्री चंद्रशेखर ने ऑक्सीजन प्लांट, अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड की उपलब्धता, धान मिलिंग, रोजगार मेला, एक जिला एक उत्पाद आदि योजनाओं के विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले को प्राप्त हो रहे खाद उर्वरक के बारे में आंकड़ेवार जानकारी दी। उन्होंने आवंटन के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने संबंधी बात कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 23 अगस्त 2021

Reva India News

अमानक बीज का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित  

Reva India News

30 अप्रैल तक रबी उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

Leave a Comment