Reva India News
मंडला हमारा जिला

चयन संबंधी दावा, आपत्ति 25 तक आमंत्रित

मण्डला 13 अक्टूबर 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों के चयन हेतु आयोजित खण्डस्तरीय चयन समिति की अनुशंसानुसार ग्राम पंचायत पाठा में ग्राम टाटीघाट के आंगनवाड़ी केंद्र टाटीघाट में रिक्त आंगनवाड़ी सहायिका के पद हेतु सावित्री यादव/शिवकुमार, ग्राम नैझर के आंगनवाड़ी केंद्र नैझर में कुंती बाई/लखन सिंह मसराम ग्राम पंचायत खैरी में ग्राम खैरी के आंगनवाड़ी केंद्र खैरी क्र.01 में प्रगति/हुकुमचंद सिंगरौरे, ग्राम पंचायत सिकोसी में ग्राम भानपुर के आंगनवाड़ी केंद्र भानुपर में सुनीता पड़वार/दिनेश, ग्राम पंचायत कापा में ग्राम कापा के आंगनवाड़ी केंद्र कापा में विमला मरावी/राजकुमार एवं ग्राम पंचायत छपरा में ग्राम छपरा के आंगनवाड़ी केंद्र छपरा क्र.01 में निधि/नरबद परस्ते को प्रथम वरीयता दी गई है।

जिन आवेदिकाओं को चयन संबंधी दावा/आपत्ति हो वे 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2021 तक मय प्रमाण दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक परियोजना कार्यालय नारायणगंज में दर्ज करा सकते हैं। अन्य कार्यालय या निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा/आपत्ति मान्य नहीं होगी।

Related posts

मतदान एवं मतगणना के लिए शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर मण्डला में चलाया गया जागरूकता अभियान

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment