Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 1229 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

मंडला 21 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित दलों द्वारा सभी आवासीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष शिविरों का जनजातीय कार्यविभाग के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। जुकाम, बुखार आदि लक्षणों को देखते हुए जरूरत के आधार पर जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में विगत दिवस आदिवासी कन्या आश्रम मंडला, आदिवासी अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम निवास, आदिवासी अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम बीजाडांडी, आदिवासी कन्या आश्रम निवास, आदिवासी कन्या आश्रम बिंझिया मंडला, आदिवासी कन्या आश्रम भीमडोंगरी, आदिवासी कन्या आश्रम मवई, आदिवासी कन्या आश्रम सालीवाड़ा, आदिवासी बालक आश्रम खुर्सीपार, आदिवासी बालक आश्रम टिकरिया, बैगा कन्या आश्रम खजरी भैंसवाही, बैगा कन्या आश्रम जमठार, बैगा कन्या आश्रम बसनी, बैगा बालक आश्रम पद्दीकोना, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास टाटरी, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सलवाह, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास घुटास, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भीमडोंगरी, आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास बर्रई, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास माधोपुर, उत्कृष्ट आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास निवास, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास विजयपुर, आदिवासी सीनियर बालिका छात्रावास बरवाही, अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास निवास, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय निवास तथा नवीन आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास मंडला में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 28 स्वास्थ्य शिविरों में 1229 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौसमी बीमारियों के हल्के लक्षण वाले विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं संबंधित स्टॉफ मौजूद रहा। मेडीकल टीमों द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में लगाए जा रहे हैं।

Related posts

आपदा प्रबंधन के जिला स्तरीय कॉल सेंटर के संचालन विषयक प्री-बिड ऑनलाईन मीटिंग आज  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले की सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश

Reva India News

क्रांतिवीर पुण्य स्मृति दिवस पर शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Reva India News

Leave a Comment