Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया बस स्टेंड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण  

मंडला 21 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गाजीपुर में बस स्टेंड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि स्थल का सीमांकन करें। साथ ही फेंसिंग कर बाऊँड्री को सुरक्षित करें। जमीन के समतलीकरण के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बोल्डर तथा मलबा का उपयोग करें। उन्होंने नगरपालिका को निर्देशित किया कि प्रवेश द्वार निकास द्वार के हिसाब से डिजाईन तैयार करें। नर्मदा घाट व स्टेडियम के आरसीसी वेस्ट का उपयोग समतलीकरण के लिए करें।

कृषि उपजमंडी के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कृषि उपजमंडी के लिए ग्राम चटुआमार में प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। शासकीय भूमि में लगी गेहूं की फसल के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह तक प्रपोजल तैयार करें। इस दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसएलआर एवं नायब तहसीलदार श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्राथमिक शालाओं के लिए गोंडी एवं बैगा भाषा की किताबें प्रदान की

Reva India News

नियत् तिथि को शुष्क दिवस घोषित करने के निर्देश

Reva India News

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिपं सीईओ का जैन समुदाय के द्वारा सम्मानित किया गया

Reva India News

Leave a Comment