Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करेंगे अधिकारी – हर्षिका सिंह जारी कार्यविभाजन आदेश पर कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 6 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 को संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। श्रीमती सिंह ने सभी अधिकारियों को दिए गए दायित्वों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने संबद्ध अमले के साथ समन्वय बनाते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित करेंगे।

 

निर्वाचन प्रशिक्षण को गंभीरता से लें

 

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि आगामी दिनों में सतत् रूप से निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रिया से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। सभी अधिकारी अपनी टीम के साथ अपने से संबंधित प्रशिक्षण में गंभीरता से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को अत्यंत व्यवहारिक दृष्टिकोंण से सीखें तथा निर्वाचन प्रक्रिया की सभी बारीकियों की जानकारी रखें।

 

हर जनपद में बनेगा एक मॉडल पोलिंग बूथ

 

श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के तहत् मंडला जिले के सभी 9 जनपदों में एक मॉडल पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी गुरूवार तक अपने-अपने क्षेत्रों में मॉडल पोलिंग बूथ को चिन्हित करते हुए उसमें सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी करें। उन्होंने सीईओ जनपद को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए।

 

रूट प्लॉन तैयार कर योजना बनाएँ

 

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के संबंध में रूट प्लॉन तैयार करें। इसी प्रकार दूरस्थ इलाकों के लिए व्हीकल प्लानिंग भी करें। व्हीकल प्लानिंग तथा रूट प्लॉन का समन्वय बनाते हुए योजना तैयार करें। उन्होंने व्हीकल प्लॉनिंग के लिए जिला परिवहन अधिकारी को नोडल नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने ब्लॉक स्तरीय अमले के लिए भी कार्यविभाजन आदेश जारी करें।

 

1390 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान

 

कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिले की सभी 9 विकासखण्डों में अलग-अलग चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत निवास अनुविभाग के सभी विकासखण्डों में, द्वितीय चरण में मंडला, घुघरी तथा मोहगांव विकासखण्ड में एवं तृतीय चरण में बिछिया, नैनपुर तथा मवई विकासखण्ड में मतदान होगा। प्रथम चरण में 320, द्वितीय चरण में 503 तथा तृतीय चरण में 567 मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

Related posts

15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड वैक्‍सीनेशन के लिए प्राचार्यों को वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देश

Reva India News

पीएम जनमन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए मंडला की राष्ट्र स्तर पर हुई सराहना कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नई दिल्ली में आयोजित कॉफ्रेंस में किया प्रस्तुतिकरण

Reva India News

भरवेली बालाघाट ने पुणे को 6 / 1 से दी पटखनी मुंबई ने डोंगरगढ़ को 2 / 0 से दी शिकस्त दी आज कोलकाता व जयपुर और औरंगाबाद व गोंदिया के बीच होगी भिड़ंत

Reva India News

Leave a Comment