Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

16 दिसम्बर को द्वितीय डोज के लिए आयोजित होगा विशेष महाभियान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारियों की ली बैठक

मण्डला 14 दिसम्बर 2021

राज्यशासन के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर को प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज के लिए विशेष महाभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाला वैक्सीनेशन महाभियान अब तक का सबसे बड़ा महाभियान होगा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को इस महाभियान में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बताया कि राज्यशासन से जिले को 16 दिसम्बर के वैक्सीनेशन महाभियान के लिए लगभग 35 हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए विशेष महाभियान को सफल बनाएंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी, एसडीएम मंडला सहित वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी नगरीय निकायों में विशेष महाभियान के दिन पात्र व्यक्तियों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड में पात्र व्यक्तियों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करेंगे। इस विशेष महाभियान में कोई भी पात्र न छूटे। श्रीमती सिंह ने कहा कि विशेष महाभियान के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्रसारित करें। घर-घर जाकर वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सीएमओ, बीएमओ तथा सीईओ जनपद को उनके क्षेत्र के लक्ष्य आवंटित किए तथा उनसे लक्ष्य पूर्ति के लिए प्लानिंग के बारे में जाना। कलेक्टर ने कहा कि जिला टीकाकरण अधिकारी समन्वय कर सभी टीकाकरण केन्द्रों में समयपूर्व एवं पर्याप्त वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराएं। सभी बीएमओ अपने क्षेत्र के वैक्सीनेटर से बात कर उन्हें विशेष महाभियान के लिए मोटीवेट करें।

श्रीमती सिंह ने कहा कि कृषि, मत्स्य, पशुपालन, एनआरएलएम, खाद्य विभाग के सभी लाभार्थियों का द्वितीय डोज वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपार्जन के लिए आने वाले किसानों को भी विशेष महाभियान की जानकारी दें तथा सेकंड डोज के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता नामावली के अनुसार द्वितीय डोज वैक्सीनेशन पूर्ण करें। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाताओं के वैक्सीनेशन की जानकारी संधारित करें। वैक्सीनेशन से छूटे हुए व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उनका टीकाकरण पूर्ण करें। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को ड्यूलिस्ट प्राप्त करते हुए समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष महाभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान

Reva India News

जनसुनवाई में आए 71 आवेदन कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें

Reva India News

Leave a Comment